फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब की दुकान के सामने युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, वीडियो वायरल

Mon, 06 Mar 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक शराब की दुकान के सामने खड़े होकर तमंचे से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैफे गोलीकांड का मामला थमा नहीं है। इस बीच शराब की दुकान के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक तमंचे बीच सड़क पर खड़े होकर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर लोग भी गुजरते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन युवक बार-बार तमंचे को हवा में लहराते हुए गोली चला रहा है। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग गुपचुप तरीके से युवक का वीडियो बना रहे हैं। वह बता रहे हैं कि है वीडियो बारादरी थाने के संजय नगर का है। हालांकि पुलिस ने अभी इस वीडियो के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें कि शनिवार को शहर के एक कैफे में कॉकटेल पार्टी के दौरान गोलीकांड हुआ था, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें