फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से दुष्कर्म: सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने युवक ने जाल में फंसाया, खर्चे के लिए रुपये भी वसूले

Sat, 10 Feb 2024 01:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सिरौली क्षेत्र की रहने वाली महिला सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला सिपाही दूसरे जनपद में तैनात है। उसने गोंडा के एक युवक के खिलाफ सिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे जनपद में तैनात बरेली के सिरौली क्षेत्र महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर विजय सिंह नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी विजय गोंडा के थाना मुकंदपुर के गांव महापुर का निवासी है। उसने महिला सिपाही से रुपयों की भी वसूली की। बाद में शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


महिला सिपाही ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई। आरोपी ने सिविल सर्विसेज में चयन होने की बात कही। एक दैनिक अखबार में छपी खबर की कटिंग भी दिखाई। इस पर वह उसकी बातों में आ गई। दोस्ती के बाद आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर शादी की बात कही। इसके बाद उसकी मर्जी के बिना कई बार संबंध बनाए। आरोपी महिला सिपाही से खर्चे के लिए रुपये भी लेता।

विज्ञापन

लखनऊ में विवाह का पंजीकरण भी करा लिया। बाद में वह शादी से मुकर गया। महिला सिपाही ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए लैपटॉप तोड़ दिया। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। तहकीकात करने पर पता चला कि आरोपी ने चयन होने की बात झूठी बताई थी। अखबार की कटिंग भी उसने एडिट कर बनाई। उसके खिलाफ पहले से हाईकोर्ट में एक मामला चल रहा है। सिरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें