फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। धनेटा शीशगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम आन्नदपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


थान सिंह (45) पुत्र आसाराम, निवासी आन्नदपुर थाना शाही, सड़क किनारे पैदल-पैदल अपने घर लौट रहे थे। जब वह नेतराम इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो धनेटा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में थान सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बीच कार चालक अपनी कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन थान सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। थान सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। थान सिंह तीन बेटियों की शादी कर चुके हैं। पत्नी चंचल देवी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। बेटा सोमदेव हाईस्कूल में है। थान सिंह ही अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें