फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑपरेशन कर महिला के शरीर में छर्रा डलवाने वालों में एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑपरेशन कर महिला के शरीर में छर्रा डालने के आरोपियों में एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। इसी कर्मचारी के सहयोग से महिला ने झोलाझाप से ऑपरेशन कराकर कॉलर बोन में गोली रखवाई थी। बुधवार को पुलिस ने ऑपरेशन के जरिये गोली निकलवा दी। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया है। बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

गांधी उद्यान के पास 30 मार्च की रात महिला घायल अवस्था में मिली थी। उसके कॉलर बोन के पास गोली लगी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि वह 300 बेड अस्पताल से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और गोली मारकर उसे गांधी उद्यान के पास फेंक दिया। मेडिकल जांच में गोली के घाव वाले स्थान के आसपास बारूद का कोई अंश नहीं मिला। जांच के दौरान सामने आया कि कि महिला पहले भी दुष्कर्म के झूठे आरोप में एक नेता को फंसाकर ठग चुकी है। बाद में पता लगा कि महिला ने झोलाछाप से ऑपरेशन कराकर गोली रखवाई थी। उसने एक नेता और उसके बेटे को फंसाने का षडयंत्र रचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें