फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण, दुष्कर्म का आरोप

Wed, 04 Jun 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवक उसका अपहरण कर ले गए। रातभर सीबीगंज क्षेत्र के दो गांवों में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उनके चंगुल से छूटी युवती ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 31 मई की रात वह पिता की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसके मुंह पर एक कपड़ा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर आरोपियों ने बताया कि उसे उन्होंने सीबीगंज क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर रखा है। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे गांव ले गए। वहां भी दुष्कर्म किया। सुबह होने पर वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भागी। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें