फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सहपाठी के कमरे पर रोजा इफ्तार के लिए पहुंची छात्रा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्लेवालों और युवकों में तकरार, पुलिस ने छात्र का किया चालान
विज्ञापन

बरेली। हरुनगला में रविवार रात मोहल्ले वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने किराये के कमरे पर दबिश दी। यहां एक मेडिकल छात्रा दूसरे समुदाय के चार सहपाठियों के संग रोजा इफ्तार करने पहुंची थी। छात्रा सीतापुर की और उसका दोस्त लखीमपुर खीरी का निवासी निकला। छात्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
हरुनगला में बिजली उपकेंद्र वाली गली में लखीमपुर खीरी स्टेशन रोड निवासी शफीउल्ला नाम का युवक किराये पर रह रहा है। वह शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। रविवार शाम उसके कमरे पर तीन साथी रोजा इफ्तार करने आए थे। बताते हैं कि इन्हीं के साथ पढ़ने वाली सीतापुर निवासी दूसरे समुदाय की छात्रा भी यहां इफ्तार में शामिल होने आ गई। मोहल्ले के लोगों ने यहां सैक्स रैकेट का शोर मचाकर हंगामा कर दिया। तब मोहल्ले वालों और छात्रों में तनातनी और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पथराव की सूचना दी गई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे और छात्रों व छात्रा को थाने ले आए। पुलिस ने सभी से पूछताछ के बाद उनके मोबाइल चेक किए पर कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। सभी के परिजनों को सूचना दी गई। छात्रा के परिजन आए और कोई कार्रवाई न करने की बात लिखकर दी। छात्रा ने कहा कि वह बालिग है और दोस्तों के साथ जाकर कुछ गलत नहीं किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शफीउल्लाह का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें