फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षकों की पदोन्नति के लिए नये सिरे से जारी होगी सूची, 2015 के बाद से नहीं हुआ प्रमोशन

Sun, 10 Dec 2023 01:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शिक्षकों का कहना है कि साल दर साल पदोन्नति का महज झांसा दिया जाता है। इस बार भी पदोन्नति होगी या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए नये सिरे से रिपोर्ट मांगी है। ब्लॉक स्तर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से 12 दिसंबर तक शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया है। तीन जनवरी 2023 के बाद से अब तक यह सूचना कई बार मांगी गई है। इसलिए इसको लेकर शिक्षकों में कोई उत्साह नहीं है। 

विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि साल दर साल पदोन्नति का महज झांसा दिया जाता है। इस बार भी पदोन्नति होगी या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि शिक्षकों की सूची पहले ही भेज दी गई थी। जिन शिक्षकों का डाटा नहीं भेजा जा सका था, इस बार उन्हीं का डाटा भेजा गया है। शिक्षकों की पदोन्नति शासन का विषय है।

2015 के बाद से नहीं हुई पदोन्नति
शिक्षक नेता विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में आखिरी बार पदोन्नति हुई थी। इसके बाद से शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शासन स्तर से कोई प्रयास नहीं किया गया। शिक्षकों के लिए कई नई चुनौतियां खड़ी कर दी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेता सतेंद्र पाल ने बताया कि पदोन्नति के नाम पर शिक्षकों को लंबे समय से छकाया जा रहा है। जनवरी से अब तक कई बार सूना मांगी जा चुकी है। इस बार भी पदोन्नति होगी या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता।

शिक्षक नेता नरेश गंगवार ने बताया कि शासन से हर दिन नई योजनाएं जारी की जाती हैं। शिक्षकों पर इन्हें लागू करने का दबाव होता है पर पदोन्नति के बारे में सोचने में विभाग लंबे समय से लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें