फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में तैयार होगी पांच बेड की डिस्पेंसरी

Wed, 11 Mar 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में गृहविज्ञान व फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की बिल्डिंग का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसमें एक पांच बेड की डिस्पेंसरी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा यहीं महिलाओं के लिए फीडिंग रूम बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि अभी एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। होम साइंस फिजिकल एजुकेशन की इमारत में पांच बेड की डिस्पेंसरी बनाने की तैयारी है। वहीं, योग का डिप्लोमा भी इस वर्ष से शुरू कर दिया जाएगा। इसकी अनुमति कॉलेज के पास पहले से ही है। बीते वर्ष इस डिप्लोमा के तहत 35 विद्यार्थी थे, इसलिए इस वर्ष दोबारा इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फीडिंग कक्ष बनने से प्रतियोगी परीक्षा देने आने वाली महिला अभ्यर्थियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें