फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आबादी के बीच गैस गोदाम में रखे कोलतार के ड्रम में लगी आग, टला हादसा

Sun, 31 May 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में आबादी के बीच स्थित चंद्रा गैस गोदाम में कोलतार के ड्रम में शुक्रवार रात आग लग गई। दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले गैस गोदाम के चौकीदार ने आग बुझा दी। इससे भीषण हादसा होने से टल गया। अगर आग बेकाबू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि आसपास रिहायशी इलाका है।
विज्ञापन

भसीन चौराहे से हार्टमन अस्पताल रोड पर चंद्रा गैस गोदाम है। शुक्रवार रात गोदाम परिसर में रखे कोलतार के ड्रम में अचानक आग लग गई। आग फैलने लगी तो पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में प्रेमनगर और इज्जतनगर पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। गोदाम में मौजूद चौकीदार ने जैसे-तैसे आग बुझा दी। फायरबिग्रेड की टीम ने भी जांच पड़ताल की। आग बुझने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आसपास के लोगों ने बताया कि गैस गोदाम काफी पुराना है पहले यहां निर्जन इलाका था, लेकिन अब गैस गोदाम घनी आबादी के बीच आ गया है। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि गैस गोदाम के दीवार काफी ऊंची हैं और शटर भी लगा है, ऐसे में अंदर किसने आग लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें