फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक लाख का वसूला जुर्माना फिर भी नहीं हटा पाए अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान शहर को जाम मुक्त करने में विफल रहा है। पिछले एक महीने में एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया, लेकिन सड़कों पर दोबारा कब्जे हो गए हैं। इससे जनता को रोजाना भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। जुर्माने की मामूली रकम और प्रशासनिक ढिलाई अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त करने में नाकाम रही है। शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे अभियान की सफलता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली से कुतुबखाना मार्ग पर निगम की टीम के जाते ही अतिक्रमणकारी फिर से दुकानें सजा लेते हैं, जिससे राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। जिला अस्पताल होने के कारण इस मार्ग पर एंबुलेंस भी जाम में फंसती हैं। चौपुला सड़क पर भी मार्च में बड़े अभियान के बाद स्थिति जस की तस है, जहां फुटपाथों को कार और बाइक रिपेयरिंग की दुकानों ने अपनी वर्कशॉप बना लिया है। व्यापार बंधु की बैठकों में व्यापारियों ने कई बार यह मुद्दा उठाया है। व्यापारियों का तर्क है कि उनकी दुकानों के ठीक सामने अवैध रूप से वाहन खड़े होने और मिस्त्रियों के जमावड़े के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्राहकों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती, जिससे वे यहां रुकने के बजाय अन्य बाजारों का रुख कर रहे हैं। व्यापारियों की मांग की है कि केवल सामान जब्त करने की खानापूर्ति करने के बजाय यहां नियमित निगरानी की जाए और सड़कों को जाम मुक्त कराया जाए।

बयान
अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है, जिन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया है वहां पर फिर से अभियान चलाया जाएगा। - सच्चिदानंद, राजस्व निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें