एक घंटे तक लगा रहा जाम
उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक चले जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कुछ ही देर बाद जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के पक्ष में अपनी बात रखी। ममता गंगवार ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया।