फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आईवीआरआई में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

Mon, 05 Oct 2026 01:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईवीआरआई के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अनिवार्य इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 माह की इंटर्नशिप के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग की है। वर्तमान में उन्हें छह माह के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है। 
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में बीवीएससी एवं एएच के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अनिवार्य इंटर्नशिप के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि 12 माह की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप के बावजूद वर्तमान में उन्हें केवल छह माह के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों ने पूरी 12 माह की इंटर्नशिप अवधि के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने की मांग उठाई। इसके साथ ही अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों में दिए जा रहे इंटर्नशिप स्टाइपेंड की तुलना में अंतर की समीक्षा, स्टाइपेंड के लिए मिलने वाले बजट और व्यवस्था में पारदर्शिता तथा मांगों पर लिखित और समयबद्ध जवाब देने की मांग की।

विज्ञापन

संस्थान के अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं मुद्दा 
छात्र प्रतिनिधियों के अनुसार, इस मुद्दे को पहले भी संस्थान और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ। छात्रों ने कहा कि उनका प्रदर्शन संस्थान या पशु चिकित्सा शिक्षा के विरोध में नहीं है। वे इंटर्नशिप के दौरान निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड चाहते हैं।

छात्रों के पेशेवर परीक्षाएं इसी माह प्रस्तावित हैं। इसके बाद वे अनिवार्य इंटर्नशिप में प्रवेश करेंगे। छात्रों ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं, आपातकालीन उपचार और मरीजों की देखभाल बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें