मंगलवार को श्यामपाल सिंह के खेत में गन्ना छीलते समय मजदूरों को कंकाल मिला था। उसके कपड़े देखकर एक परिवार ने अपनी लापता बेटी के रूप में पहचान की थी। इंटरमीडिएट की यह छात्रा नवंबर से लापता है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। गोवा में किशोरी के होने की बात कहकर मामले में पुलिस से ठगी तक हो गई थी।
बुधवार को किशोरी की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि परीक्षा देने गई बेटी अभी तक नहीं लौटी है। उसका अपहरण कर लिया गया। खेत में मिला कंकाल उनकी बेटी का है। निगोही पुलिस मानने के लिए तैयार नहीं है। आरोप है कि निगोही के थाना प्रभारी कुछ रुपये लेकर चुप रहने के लिए कहा है। उच्च अधिकारी के पास जाने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उसका वीडियो भी उनके पास है।