फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी स्टेशन पर लगने लगा ख्वाजा के दीवानों का मेला

Wed, 17 Dec 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन पर ख्वाजा गरीब नवाज के दीवानों का मेला शुरू हो गया है। यहां प्रांतों के जायरीन रुक कर दरगाह आला हजरत सहित अन्य दरगाहों पर हाजिरी देकर जा रहे है। वहीं सिटी रोड पर तमाम दुकानें भी सज गईं हैं।
विज्ञापन

अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइन उद्दीन चिश्ती का उर्स शुरू होने वाला है। इसमें देशभर के तमाम प्रांतों के जायरीन शिरकत करने जाते हैं। अपने सफर के दौरान देश के अधिकांश बरेली रुकते हैं। हर साल की तरह यह सिलसिला इस बार भी बना है। मंगलवार को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से जायरीन की बसें यहां पहुंची। इन जायरीन के आगमन से दरगाह पर भी रौनक बढ़ गई है।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सिटी पर बुधवार दरगाह की ओर से कैंप शुरू किया जाएगा। इसमें तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) के लोग जायरीन की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। चिकित्सा कैंप भी लगाया जाएगा। बुधवार से भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें