फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैनविज ने क्रिप्टो करेंसी ड्रिबल को बनाया था ठगी का हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई शहरों के लोगों को आशियाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी कैनविज कंपनी का मालिक कन्हैया गुलाटी हर छह महीने में ठगी की नई योजना लांच कर जनता की जेब काटता था। गुलाटी की कंपनी ने ठगी के लिए क्रिप्टो करेंसी को भी हथियार बनाया था। कंपनी ने दिल्ली के पांच सितारा होटल में भव्य समारोह कर विदेशी मेहमान बुलाए। उसने अपने हॉलीडे पैकेज के साथ ड्रिबल नाम की क्रिप्टो करेंसी मुफ्त देने का दावा किया था।
विज्ञापन

गुलाटी के नेटवर्क से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फरवरी 2018 में कैनविज कंपनी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल में भव्य सेमिनार कर ड्रिबल नाम की क्रिप्टो करेंसी लांच की थी। कार्यक्रम में यूक्रेन से इंटननेशनल क्रिप्टो नेटवर्क के फाउंडर मिशेल व मैनेजर एलीना ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के सीईओ आशुतोष श्रीवास्तव ने हॉलीडे पैकेज से जुड़ी नई योजना प्रस्तुत की थी।
योजना के तहत निवेश करने वाले को 24 हजार रुपये के क्रिप्टो करेंसी ड्रिबल क्वाइन मुफ्त में दिए जाने का दावा किया गया था। कन्हैया गुलाटी ने कहा था कि कंपनी की तरफ से मुहैया कराई गई क्रिप्टो करेंसी ड्रिबल को निवेशक यदि अपने पास रोककर रखेगा तो आने वाले समय में वह 24 करोड़ की भी हो सकती है। निवेशकों में उत्साह जगाने के लिए गुलाटी ने खुद के कभी न भागने की भी बात कही थी। उसने मौजूद लोगों को करोड़पति बनाने का सब्जबाग दिखाते हुए वर्ष 2019 में कैनविज के दस देशों में विस्तार की भी बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें