फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराबी ने की कॉल, बोला- 26 जनवरी को सीएम योगी को गोली से उड़ा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक नशेड़ी ने खेत में बैठकर यूपी 112 को कॉल की। पहले पुलिस को हड़काया, फिर कहा कि वह 26 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी को गोली से उड़ा देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कायदे से खबर ली। नशा उतरने पर वह माफी मांगने लगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने की बैरियर टू चौकी के प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात नौ बजे पीआरवी 3473 के कांस्टेबल कुलवंत ने उन्हें सूचना दी कि धौरेरा माफी निवासी अनिल ने एक शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि अनिल का दोस्त पुष्पेंद्र शाम सात बजे उसकी बाइक लेकर गया था और अब तक वापस नहीं आया है। जब क्षेत्र की पीआरवी टीम ने अनिल से बात करके समस्या निस्तारण के बारे में पूछा तो उसने कहा कि शाम सात बजे तक वह बरेली में था और अब चारबाग स्टेशन पहुंच गया है। इसके बाद अनिल ने पुलिस स्टाफ से ही गालीगलौज शुरू कर दी। पहले उसने इज्जतनगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मी इसे नशे का मामला मानकर चुप बैठ गए।
फिर रात 11 बजे अनिल ने दोबारा यूपी 112 पर कॉल की। इस बार उसे नशा इतना चढ़ गया कि उसने मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दे दी। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नवाबगंज में भी करता था ऐसी हरकतें
इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि तलाश की भनक लगी तो अनिल ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। हालांकि, देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी करने पर पता लगा कि वह मूल रूप से नवाबगंज क्षेत्र का निवासी है। वहां भी वह ऐसी ही हरकतें करता था तो उसे परिजनों ने भगा दिया। अब यहां किराये पर रहकर वह दिन में मजदूरी करता है और रात में शराब पीकर इधर-उधर कॉल करता है। बुधवार को नशा उतरने पर वह माफी मांगने लगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें