नवाबगंज। पुरैनिया गांव में एक कुत्ते ने शुक्रवार को छात्र समेत चार लोगो को काटकर घायल कर दिया है। इससे परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम न्यायिक मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विकासखंड भदपुरा के गांव पैरनिया के ग्रामीणों ने बताया कि यहां एक सप्ताह से एक कुत्ता आ गया है। उसने बीते एक सप्ताह में छात्र अंकित कुमार, सोमपाल, मुनेंद्र कुमार और महेंद्र पाल को काटकर घायल कर चुका है। कुत्ता जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है। इसको लेकर ग्रामीण भयभीत है। महिलाओं और बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विद्याराम, दीपक, इंद्रपाल, शिशुपाल, लालू प्रसाद, दिनेश कुमार, मंशाराम, सेवाराम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद