फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौपुला पुल से आवागमन बंद करने से पहले तैयार किया जा रहा डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली चौपुला पुल की मरम्मत के लिए आवागमन बंद करने से पहले डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

800 मीटर लंबे चौपुला पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई बदायूं डिवीजन को शासन से 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। स्थायी मरम्मत के लिए 45 दिन तक बदायूं की तरफ से वाहनों का आवागमन बंद करने की अनुमति मांगी गई है। यातायात पुलिस नेकपुर गन्ना मिल क्षेत्र के नागरिकों के निकासी का प्लान बना रही है।
चौपुला पुल का रास्ता बंद होने पर नागरिकों को रामगंगा तिराहे से बुखारा, लाल फाटक, कैंट होकर जाने पर 12 किमी चक्कर लगाना होगा। दो व चार पहिया वाहनों को मढ़ीनाथ के पास से निकालने का विकल्प तलाशा जा रहा है। बाइक वाले सुभाषनगर होकर स्टेशन रोड पर निकल सकते हैं। ट्रकों का रूट अभी फाइनल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
चौपुला पुल की मरम्मत से पहले नेकपुर गन्ना मिल इलाके के लोगों के लिए निकासी का रास्ता तय किया जा रहा है। टीआई व टीएसआई को लगाया गया है। - मोहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें