फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मढ़ीनाथ उपकेंद्र के पास जर्जर खंभा टूटा, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कुछ इलाकों में सोमवार को भी उपभोक्ताओं को कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से जूझना पड़ा। मढ़ीनाथ उपकेंद्र के पास स्थित पानी की टंकी के पास सोमवार सुबह आठ बजे जर्जर खंभा टूटने के कारण दो घंटे आपूर्ति ठप रही। हालांकि, शनिवार और रविवार के मुकाबले सोमवार को शहर में आपूर्ति की स्थिति कुछ बेहतर रही।
विज्ञापन

मिशन उपकेंद्र के किला और चौपुला फीडर पर सोमवार को भी समस्या बनी रही। किशोर बाजार, मलूकपुर, बिहारीपुर इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। बिहारीपुर कसगरान में रात आठ से 10 बजे तक लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही।
वहीं, सोमवार को आंबेडकर जयंती शोभायात्राओं के दौरान शहर के अलग-अलग फीडरों पर कटौती की गई। कुतुबखाना, शास्त्री मार्केट, डीडीपुरम, कृष्णा कॉम्पलेक्स फीडर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। जगतपुर और हरूनगला उपकेंद्रों के इलाकों में भी सोमवार को उपभोक्ता लोकल फॉल्ट से परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें