फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई के पास बन सकता है मेट्रो के लिए डिपो, बैठक में होगा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई के पास मेट्रो डिपो के लिए जमीन को उपयुक्त पाया गया है। सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन के लिए जल्दी ही मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसी में निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

असल में बदलाव मेट्रो की डिजाइन बदलने से हुआ है। शहर में पहले लाइट मेट्रो प्रस्तावित थी। इसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की करीब 10-12 हेक्टेयर जमीन पर मेट्रो डिपो प्रस्तावित किया गया था लेकिन लाइट मेट्रो के स्थान पर दो कोच की मेट्रो प्रस्तावित की गई तो इस जमीन को अपर्याप्त पाया गया।
इसके बाद राइट्स ने आईवीआरआई के निकट 18-20 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की। अब इस पर मेट्रो डिपो प्रस्तावित किया जाना है। अधिकारियों का अनुमोदन होने के बाद बदले प्रस्ताव को डीपीआर में शामिल किया जाएगा। राइट्स लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर अमित कुमार ने बैठक कराने के आग्रह के साथ बीडीए के उपाध्यक्ष को पत्र भेजा है। बीडीए के उपाध्यक्ष बैठक की तिथि तय कराएंगे। बैठक में अब तक हुए काम के बारे में राइट्स के प्रतिनिधि प्रेंजेंटेशन देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें