रिठौरा। सवारी बनकर बैठे तीन युवकों ने चालक को पीटने के बाद उससे ई-रिक्शा और नकदी लूट ली। चालक को घायल अवस्था में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया।
हाफिजगंज थाने के गांव चेनामुरापुर निवासी मिहीलाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे उनके ई-रिक्शा में रिठौरा से सनराइज कॉलोनी आने के लिए तीन युवक सवार हुए। तीनों ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बरकापुर स्थित निहाल श्याम डिग्री कॉलेज के पास उनको पीटना शुरू कर दिया। मरणासन्न स्थिति में उनको खाई में फेंक दिया। उनकी जेब में रखे रुपये, मोबाइल फोन और ई-रिक्शा लूट कर ले गए। इज्जतननगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद