फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Thu, 12 Jun 2025 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक ने एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये उधार लिए थे। उक्त व्यक्ति मूल रकम से ज्यादा रकम ले चुका है। इसके बाद भी तकादा करता था। धमकी देता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी दीप ने कर्ज से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद वह थाने में तहरीर देंगे।

विज्ञापन


दीप (42) प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके पिता नरेंद्र कुमार सक्सेना का आरोप है कि आठ साल पहले दीप ने सुभाषनगर निवासी एक युवक से दो लाख रुपये उधार लिए थे। कर्ज चुकाने के लिए दीप ने एक कार और एक स्कूटर बारादरी थाना क्षेत्र के राम वाटिका निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रखा था। 

सूदखोर ने दी थी धमकी 
कर्ज देने वाला दीप से मूल रकम से ज्यादा रुपये ले चुका था। इसके बाद भी वह तकादा करता था। कई बार कॉल करके भी गालियां दीं और धमकाया। मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी के डर से दीप अवसाद में थे। मंगलवार को दीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद कॉल करके पिता को पूरी बात बताई। 
विज्ञापन


पिता उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान दीप की मौत हो गई। दीप की पत्नी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका एक छोटा बेटा भी है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें