फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल के पास कुएं में गिरकर कक्षा दो के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदीनापुर गांव में बृृहस्पतिवार सुबह आत्मानंद विद्या मंदिर के पास कुएं में गिरने से कक्षा दो के छात्र लविश की मौत हो गई। बच्चे के पिता टिंकू बाबू ने स्कूल के प्रबंधक और दो शिक्षकों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बच्चे के बड़े भाई ने शोर मचाया पर शिक्षक मोबाइल फोन देखने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

टिंकू बाबू ने थाना प्रभारी रविंद्र कुमार को बताया कि छह साल का लविश कक्षा दो का छात्र था और अपने बड़े भाई अनुज के साथ स्कूल जाता था। सुबह दस बजे इंटरवल के दौरान लविश कुएं के पास लगे नल से पानी पीने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। इंटरवल के बाद लविश स्कूल नहीं लौटा तो अनुज ने उसे तलाशना शुरू किया। उसे कुएं में गिरा देखकर अनुज व अन्य बच्चों ने शोर मचाया।
आरोप लगाया कि स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य चिरौंजीलाल, शिक्षक नरेंद्रपाल और शिल्पी को अनुज ने लविश के साथ हुई घटना के बारे में बताया। ये सभी लोग अपने मोबाइल फोन देखते रहे। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस व ग्रामीण भी आ गए। लविश का शव कुएं के पानी में उतरा रहा था। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमाॅर्टम में डूबने से मौत की पुष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें