बरेली। मथुरा डिपो की रोडवेज बस रविवार को आठ बेटिकट सवारियों के साथ बदायूं में पकड़ी गई। बस परिचालक के खिलाफ बेटिकट यात्रा कराने के संबंध में लिखा-पढ़ी बदायूं में नवादा चौकी के पास की गई। इस प्रकरण के बाद इस घटना के बाद सहायक यातायात निरीक्षक भानु प्रताप (एटीआई) पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
बरेली-मथुरा मार्ग एटीआई भानु प्रताप के नाम आवंटित है। मथुरा डिपो की बस के परिचालक के खिलाफ कार्रवाई एटीआई सुरेंद्र कुमार और सलीम ने की। भानु प्रताप के खिलाफ परिचालक दुर्व्यवहार, मारपीट और अधिकारों के गलत इस्तेमाल की कई शिकायतें कर चुके हैं। प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही के कारण उन्हें पहले निलंबित किया जा चुका है। मथुरा डिपो की बस के निरीक्षण में मोअज्जम को शामिल किया गया है, जबकि उनका आवंटन दूसरे समूह में है। ऐसे में मथुरा डिपो की बस के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्रीय कार्यालय स्तर से प्रवर्तन कार्यों में लगीं टीमों के प्रति कार्रवाई को लेकर शिथिलता के कारण भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि जांच कराई जा रही है।