फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीषण गर्मी में छात्रा की बिगड़ी तबीयत, बदला स्कूलों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी के कारण सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैदपुर खजुरिया में कक्षा पांच की छात्रा नमृता की नाक से खून बहने लगा। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसके परिजनों को सूचित किया। स्थिति सामान्य होने पर छात्रा को सुरक्षित घर भेज दिया गया। बीएसए डॉ. विनीता ने जिलाधिकारी को स्कूलों के समय में बदलाव का प्रस्ताव भेजा। इस पर डीएम परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय बदल दिया है। अब 7:30 से दोपहर 12:30 तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें