फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर धू-धूकर जली कार

विज्ञापन
कार में लग आग - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात नौ बजे एक लग्जरी कार चलते-चलते बंद हो गई और फिर उसमें आग लग गई। बीच रोड कार में आग लगने से ट्रैफिक रुक गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बरेली के श्यामगंज निवासी व्यापारी गौरव कुमार शनिवार को कार से हल्द्वानी से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे उनकी कार नैनीताल हाईवे पर मोहम्मदपुर चौराहे के पास अचानक बंद हो गई। उन्होंने नीचे उतरकर बोनट खोलना चाहा लेकिन वह नहीं खुला। इसी दौरान दरवाजे भी लॉक हो गए। बताया, कुछ ही देर में बोनट से धुआं निकलने लगा और फिर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। पल भर में आग ने कार को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। गौरव के अनुसार आग से कार में रखी कुछ नकदी और कागजात भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें