फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर पर बिछी कोहरे की चादर, 50 मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन से गुनगुनी धूप के बाद सोमवार को शहर पर फिर कोहरे की चादर बिछी। दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक रही। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली पर बेअसर रही। अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर के लिए भी कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को रात में निजी या सार्वजनिक परिवहन के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा होने की वजह से बच्चे को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। ज्यादातर बच्चे स्कूल देरी से पहुंचे। सड़कों पर वाहन और राहगीरों की तादाद भी सामान्य से कम रही। शाम को शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन अधिकतम दृश्यता सौ मीटर तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें