फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मढ़ीनाथ उपकेंद्र पर लगाया जाएगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, आज होगी नौ घंटे कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मियों के इस सीजन में मढ़ीनाथ उपकेंद्र से जुड़े आठ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग के कारण बेवजह बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। मढ़ीनाथ उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को उपकेंद्र से नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

शहर के मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, किला, हरुनगला, मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस उपकेंद्र गर्मियों के सीजन में ओवरलोडिंग का शिकार हो जाते हैं। पिछले वर्ष गर्मियों के सीजन में ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ताओं को अंधाधुंध बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। इस साल गर्मियों में भरपूर बिजली आपूर्ति के लिए शहर के चारों खंडों में 100-100 कराेड़ रुपये से काम कराए जा रहे हैं। ज्यादातर उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया जा चुका है।
अधिशासी अभियंता (11 केवी व एलटी लाइन) सुरेंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार को मढ़ीनाथ उपकेंद्र पर 10 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से उपकेंद्र से जुड़े आठ हजार उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग के कारण कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें