फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चौपुला पुल पर मांझे से व्यापारी की गर्दन कटी

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। अभी तक चाइनीज मांझे का कहर किला पुल पर बरपता था। अब यह मांझा शहर के अन्य ऊंचे इलाकों से गुजरने वाले लोगों को भी शिकार बना रहा है। शुक्रवार को मांझे ने करगैना की तरफ से लौट रहे बाइक सवार व्यापारी की गर्दन जख्मी कर दी।
शहर के मोहल्ला कटरा चांद खां के रहने वले विवेक वर्मा सुरक्षा उपकरण बेचने का कारोबार करते हैं। सुभाषनगर के करगैना में वह मकान बनवा रहे हैं। शुक्रवार को विवेक पिता डॉ. जी प्रकाश के साथ शाम साढ़े छह बजे करगैना से घर की तरफ लौट रहे थे। चौपुला पुल पर आते ही बाइक चला रहे विवेक की गर्दन में मांझा लिपट गया और गहरा जख्म हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। बाइक रुकते ही यहां काफी भीड़ लग गई। ट्रैफिक पुलिस वाले भी आ गए और विवेक की गर्दन में लिपटा मांझा उन्होंने छुड़ाया। विवेक ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज मांझा कारोबारी पर रिपोर्ट में फंसा कानूनी पेच
बरेली। चायनीज मांझा कारोबारी पर रिपोर्ट लिखाने के मामले में कानूनी पेंच फंस गया है। जीआरपी के मुताबिक पार्सल रेलवे की संपत्ति होती है। पार्सल छूटने से पहले कारोबारी पर मुकदमा नहीं लिखा जा सकता। दूसरे रेलवे एक्ट के तहत मांझा ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पार्सल छूटने पर मामला सिविल पुलिस में पहुंच जाएगा। मंगलवार को जंक्शन पर चाइनीज मांझा पकड़ा गया था। इसको लेकर माझा मजदूर रिपोर्ट लिखाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें