फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक लाइन का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। आर्मी स्पेशल ट्रेन में रखे लोहे के जाल से टकराकर इलेक्ट्रिक लाइन का पोल टूट गया। इसके चलते राज्यरानी एक्सप्रेस रविवार सुबह चालीस मिनट भिटौरा स्टेशन पर खड़ी रही। जांच टीम ने आर्मी स्पेशल के गार्ड की लापरवाही पाई, जिसकी रिपोर्ट पर गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया।
रविवार सुबह आर्मी स्पेशल ट्रेन संख्या बीटी-152 मेरठ से धीमान (पश्चिमी बंगाल) जा रही थी। ट्रेन के एक खुले कोच में लोहे के जाल भरे थे। रस्सी खुल जाने से एक जाल ट्रेन के बाहर निकल गया, जो भिटौरा और फतेहगंज पश्चिमी के बीच किलोमीटर संख्या 1325/8 के पास खड़े इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गया। पोल टूटने से इलेक्ट्रिक लाइन ट्रिप हो गई। गनीमत रही कि लाइन टूटने पर करंट ट्रेन में नहीं उतरा वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद ट्रेन दौड़ती रही और लोहे का जाल दोबारा बहगुल नदी के पुल से टकरा गया। परसाखेड़ा से गुजरते समय किसी रेल कर्मी ने इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद जंक्शन पर ट्रेन को रोक दिया गया। मुरादाबाद मंडल कार्यालय के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक आरबी सक्सेना, लोको इंस्पेक्टर एके श्रीवास्तव, सेना कमांडेंट अभिमन्यु पठानिया और आरपीएफ के एसएसआई की संयुक्त टीम ने हादसे की जांच की। इसमें ट्रेन के गार्ड एमके बसारत की लापरवाही पाई गई। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे बरेली जंक्शन से गार्ड अनिल कुमार के साथ ट्रेन रवाना की गई। हादसे में रेलवे का करीब 1.05 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद डाउन लाइन पर आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस को भिटौरा में रोक दिया गया। मुरादाबाद कंट्रोल रूम के निर्देश पर पहुंची टीम ने इलेक्ट्रिक पोल और लाइन ठीक की। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक आरबी सक्सेना ने बताया कि शुरुआती जांच में गार्ड की लापरवाही पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें