फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में खनकेंगी नगों से सजी चूड़ियां

Sat, 26 Jul 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रमजान की आखिरी रात ईद का चांद देखकर महिलाएं घरों से चूड़ियां पहनने निकलने पड़ती हैं। सुबह चार बजे तक महिलाएं चूड़ियों की खरीददारी करती हैं। नई नवेली दुल्हनें खासतौर से अपने शौहर के साथ चूड़ियों की खरीददारी करती हैं। वैसे ईद के लिए चूड़ियों की खरीददारी पहले से ही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को चूड़ियों का बाजार काफी गर्म दिखा। सुबह से शाम तक बाजार में रौनक नजर आई। बड़ी संख्या में महिलाएं चूड़ियों की खरीददारी करने निकलीं थीं। इसके अलावा बिंदी, मेंहदी, लिपस्टिक, नेलपालिश, झुमके, कंगन, नेकलेस आदि की भी खूब खरीददारी की गई। हालांकि चूड़ियों के बाजार में पिछले कुछ सालों में कई बदलाव हुए हैं। जैसे पारंपरिक लाल हरी चूड़ियों की जगह अब सूट की मैचिंग चूड़ियों ने ले ली है। युवतियां खासतौर से कपड़े से मैच करती हुई चूड़ियों की खरीददारी कर रही हैं।
--
फिरोजाबादी चूड़ियों पर नग
चूड़ियों का पारंपरिक ढंग अब कुछ बदला है। प्लेन चूड़ियों की जगह स्पारकल वाली चूड़ियों ने ले ली है। इसी तरह चूड़ियों पर नगों का काम काफी प्रचलित हो रहा है। फिरोजाबादी चूड़ियों पर यह काम खासतौर से देखने को मिल रहा है। चमकी और स्पारकल से सजी चूड़ियां भी युवतियों को काफी भा रही हैं। चूड़ियों में कटिंग और डिजाइनिंग भी तरह-तरह की आ रही है। प्लास्टिक का चूड़ा भी नवविवाहितों की पसंद बन रहा है। बाजार में कांच की चूड़ियों के साथ ही प्लास्टिक और स्टील की चूड़ियों की भी जमकर खरीददारी हो रही है। इसी तरह चौकोर कंगन और तिकाने कंगन भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन

--
- पीले रंग का सूट खरीदा है, इसी की मैचिंग चूड़ियां ले रहे हैं। चांद रात को अलग चूड़ियां पहनने निकलेंगे। क्या-क्या लूं, समझ नहीं आ रहा है। - हिना, जगतपुर
- फिरोजाबादी कट की चूड़ियां अच्छी लग रही हैं। इसपर नगों का काम पहली बार दिख रहा है। बाजार में रंग बिरंगी चूड़ियां देखकर सब खरीदने का मन कर रहा है। - सुम्बुल, रोहली टोला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें