फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर से कूदा मानसिक रोगी, मौत

Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। मानसिक रोगी युवक बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ने के बाद नीचे कूद गया। गंभीर रूप से घायल हुए इस युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बारादरी इलाके में स्टेडियम रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में एक टॉवर लगा है। रविवार की सुबह करीब सात बजे 21 वर्षीय युवक मोबाइल टॉवर पर आधी ऊंचाई तक चढ़ा और नीचे कूद गया। चौकीदार शिवराज के शोर मचाने पर कई लोग इकट्ठे हो गए। उनकी सूचना पर पहुुंचे सिपाही मुबारक अली ने 108 एंबुलेंस में युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोपहर 1.05 बजे इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी चर्चा संजय नगर मोहल्ले में फैली तो परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए और युवक की शिनाख्त छोटेलाल के बेटे रोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन

संजय नगर के छोटेलाल मठ चौकी तिराहे के पास कचौड़ी की दुकान चलाते हैं। छोटेलाल के अनुसार उनके तीन बेटों में रोहित बीच का था। उसे दौरा पड़ता था। मानसिक चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा था।

टॉवर तक कैसे पहुंचा रोहित?
बीएसएनएल एक्सचेंज की चहारदीवारी पर लोहे का तार लगा है। परिसर में आने, जाने के लिए दो गेट हैं, जिनमें एक हमेशा बंद रहता है। छुट्टी के दिन दोनों गेट बंद रहते हैं। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड भी रहता है। बड़ा सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा होने के बावजूद रोहित एक्सचेंज परिसर के अंदर कैसे घुस गया, जिसका जवाब किसी के पास नहीं है?
विज्ञापन

--
युवक मानसिक रोगी था। शव का पोस्टमार्टम कराने को पंचायतनामा भर दिया है। वह अंदर कैसे पहुंचा इसकी जांच की जाएगी। - अमित सिंह, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें