फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लड़की से बलात्कार

Sat, 12 Jul 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्टेशन रोड पर एक होटल में बहेड़ी इलाके के युवक ने लड़की से बलात्कार किया। वह शादी करने का बहाना करके उसे नोएडा से लाया था। दोनों वहां एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं। लड़की की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले की लड़की का कहना है कि बहेड़ी इलाके के शरीफनगर गांव का योगेंद्र चौधरी उसके साथ नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी करने के बहाने योगेंद्र ने उससे संबंध बनाए और शारीरिक शोषण किया। उसने शादी करने को कहा तो योगेंद्र घर वालों के राजी न होने का बहाना करता रहा। किसी तरह मनाने पर बरेली में शादी करने की बात पर वह बृहस्पतिवार को लड़की को लेकर बरेली जंक्शन पहुंचा। यहां लड़की की नानी के घर जाने के बजाय स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया और बलात्कार किया। विरोध करने पर शादी की बात कही। इसके बाद फल लेने के बहाने होटल से चला गया। इंतजार करने के बाद लड़की ने फोन किया तो धमकाने लगा। रात भर इंतजार करने के बाद सुबह लड़की अपनी नानी के घर चली गई। इसके बाद कोतवाली जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने योगेंद्र चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना महिला सब इंस्पेक्टर शारदा चौधरी को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद बाबर, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें