फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घूस मांगी और सीएमएस से भिड़ गया

Wed, 09 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में घूसखोर कर्मचारियों की दबंगई कम होेने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को पैथोलॉजी में तैनात एक लैब टेक्नीशियन ने तो हद ही कर दी। पहले उसने एक महिला से जांच रिपोर्ट के बदले सौ रुपये की घूस मांगी, शिकायत सीएमएस तक पहुंची तो उनके कक्ष में ही धमक गया। वहां रौब दिखाने लगा और पूरे अस्पताल में घूसखोरी को नजरअंदाज करने का आरोप जड़ दिया। सीएमएस ने उससे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर इसे चरित्र पंजिका पर दर्ज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

दस वर्षीय बेटी के खून की जांच की रिपोर्ट लेने आई रेशमा 11 बजे से पहले पैथोलॉजी पहुंच गई। आरोप है कि वहां बैठे लैब टेक्नीशियन इम्तियाज ने उससे सौ रुपये देने को कहा। रुपये न होने की बात पर वह गिड़गिड़ाने लगी तो इम्तियाज ने उसे भगा दिया। उसने शिकायत राउंड पर मौजूद सीएमएस डॉ. आरसी डिमरी से इसकी शिकायत की। सीएमएस ने इम्तियाज को ओपीडी में बुलाया लेकिन वह नहीं आया। इस पर सीएमएस को खुद पैथोलॉजी जाना पड़ा। वहां उन्होंने घूस लेने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। वह चेतावनी देकर अपने कक्ष में आ गए। थोड़ी देर बाद उनके कक्ष में आ धमका इम्तियाज उलझ पड़ा। उसने सीएमएस से यहां तक कह दिया कि आपको सिर्फ पैथोलॉजी में ही घूस की शिकायत दिखती है। बाकी जगह क्या हो रहा है आप इसे नहीं देखते। इस पर सीएमएस ने उससे शिकायत का लिखित में तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें
पहले भी लोग इम्तियाज की शिकायत सीएमएस से कर चुके हैं। सीएमएस का कहना है कि इम्तियाज के खिलाफ साढे़ 11 बजे के बाद रिपोर्ट के लिए पैसे की मांग की शिकायत आती है। लिखित शिकायत न होने पर कार्रवाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शिकायत मिलने पर इम्तियाज को चेतावनी दी गई थी लेकिन वह मुझ पर ही आकर दबाव बनाने लगा। इस पर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-आरसी डिमरी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें