फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकिशन सब्जी वाले की दुकान पर शपथ ग्रहण लाइव

Tue, 27 May 2014 05:38 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामकिशन बैठे तो अपनी सब्जी की दुकान पर थे लेकिन जुड़े हुए थे सीधे दिल्ली में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से। समारोह देखने के लिए टेलीविजन को दुकान पर ही लाकर रख लिया था। ग्राहकों से भी सब्जी के भाव के बजाय मोदी के शपथ ग्रहण और आम लोगों की उनसे उम्मीदों पर बातें ज्यादा हो रही थीं। हर ग्राहक से यह दावा भी, हम तो पहले ही कहते थे, मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास शाम के वक्त रीता सब्जी लेने पहुंचीं तो उनसे भी मोदी की बात छेड़ दी। रीता भी बोल पड़ीं, आज तो दिन भर सीरियल नहीं देखा गया। बस पूरा घर मोदी के समाचार देखता रहा। बगल में खड़े शिक्षक देव कुमार का धीरगंभीर कमेंट आया, सब लोगों की मोदी से आशाएं तो बहुत हैं, देखो क्या कर पाते हैं। रीता के साथ आए सात साल के छोटू की तरफ से जवाब आया, अंकल, अब तो अच्छे दिन आने वाले हैं।
इस बीच दुकान पर पहुंचे एक और बुजुर्ग सज्जन मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ गए। बोले- वोट तो हमने मोदी को दिया था, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वह पीएम बन जाएंगे। बराबर खड़ी एक और महिला इस बात पर मुस्कुरा उठीं। बोलीं, घर से लेकर बाहर तक हर कोई मोदी की बात कर रहा है। रामकिशन मौर्या ने फिर दोहराया, हम तो पहले ही जानते थे कि जब मोदी पीएम की कुर्सी पर बैठेंगे तो सब देखते रह जाएंगे। बताइए अब तक कोई ऐसा प्रधानमंत्री हुआ है जिसका शपथ ग्रहण समारोह इतना शानदार हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें