फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा आज

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा में रविवार को करीब छह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए शहर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महाराजा अग्रसेन कॉलेज और बरेली कॉलेज में बने परीक्षा केन्द्र संवेदनशील माने जा रहे हैं। खंडेलवाल कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, महामाया पब्लिक स्कूल, सिल्वर लॉ कॉलेज, जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किये हैं। परीक्षा के प्रमुख नियंत्रक प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि सुबह आठ से 11 बजे तक परीक्षा होगा। आठ बजे के बाद किसी को भी सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों को रोल नंबर नहीं मिल पाया है। उसके लिए विश्वविद्यालय की टीम केंद्र पर सुबह छह बजे से मौजूद रहेगी। परीक्षार्थी अपने साथ फोटो आईडी और फोटो लेकर आएं, उसे दिखकर उन्हें रोल नंबर मिल जाएगा।
विज्ञापन


जोड़ तोड़ में लगे छात्र नेता
एलएलबी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले तमाम छात्र नेता शनिवार को दिनभर जोड़तोड़ करने में लगे रहे। सूत्रों का कहना है कि अधिकांश छात्र नेताओं को महाराजा अग्रसेन कॉलेज या बरेली कॉलेज में सेंटर एलाट किया गया है। इसकी वजह से ये दोनों केन्द्र संवेदनशील हो गए हैं। पूरे दिन छात्र नेता केंद्र प्रभारियों से मिलकर सेटिंग करने में भी लगे रहे। उनकी कोशिश थी कि पेपर आउट करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें