फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान से 80 हजार की चोरी

Fri, 14 Mar 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गार्डन सिटी के पास किराना और मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर 80 हजार का माल समेट ले गए। पीड़ित तहरीर देने पहुंचा तो दरोगा ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई बल्कि उसी से पूछने लगा कि किसी पर शक हो तो बताओ।
विज्ञापन

जगतपुर इलाके में गार्डन सिटी के सामने पशुपति विहार निवासी नावेद की किराना की दुकान है। वह इसी दुकान में मोबाइल बेचने, रिचार्ज का काम भी करते हैं। बुधवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये की नगदी, घी-तेल के पीपे, सिरगेट के गत्ते और 16 मोबाइल चुरा लिए। सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी है। नावेद ने बताया कि दरोगा जी मामले की जांच करने आए थे। उनका कहना था कि किसी पर शक हो तो नाम बताओ, हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें