फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में पटरी पर लौटा कामकाज

Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के हड़ताल वापस लेने के बाद शुक्रवार को ताला खुला तो फार्म जमा करने के लिए विद्यार्थियों का तांता लग गया। परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्राचार्य ने शिक्षकों की बैठक की। शनिवार से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे। विद्यार्थी बरेली कॉलेज में आकर प्रवेश पत्र ले सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों की 20 दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को बरेली कॉलेज खुला। विद्यार्थियों ने अपने रुके हुए काम कराए। इम्प्रूवमेंट रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा के फार्म जमा किए। विद्यार्थियों ने डिग्री और मार्कशीट भी लीं। दोपहर में प्राचार्य ने परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों की बैठक कर कोर कमेटी बनाई। कोर कमेटी में डॉ. एमसी रस्तोगी, डॉ. सोमेश यादव और डॉ. आरिफ नदीम हैं। पहली पाली की परीक्षा के नियंत्रक डॉ. यूसी पांडेय, दूसरी पाली के लिए डॉ. वीके महेंद्रू और तीसरी पाली के लिए डॉ. अरबी सिंह को बनाया गया है। तीनों के साथ 20-20 शिक्षकों की टीम तीनों पालियों में लगाई गई है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. जोगा सिंह अनुशासन और फ्लाइंग स्कॉयड की व्यवस्था देखेंगे। इस बार परीक्षा के समय भी गेट बंद रहेंगे। किसी भी छात्रनेता को कॉलेज के अंदर जाने का मौका नहीं मिलेगा। डीएम के सख्त निर्देश हैं कि परीक्षा के समय छात्रनेता गेट से बाहर रहेंगे। परीक्षाओं के बारे में निर्देश देने के लिए शनिवार सुबह 12 बजे से अस्थाई, मानदेय और एडहॉक सभी शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है। बरेली कॉलेज सभागार में शिक्षकों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें