फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं कल से

Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं जहां 5408 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 12वीं के 4710 और 10वीं के 698 विद्यार्थी शामिल हैं। दसवीं के बाकी छात्र होम परीक्षाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन शनिवार सुबह 10:30 बजे से 10वीं का लैंग्वेज एंड पेंटिंग का पेपर होगा, जबकि 12वीं के छात्र अंग्रेजी का पेपर देंगे। सीबीएसई की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डीनेटर रजनी सिंह ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एक व दो, बिशप कोनरॉड सीनियर स्कूल, वुडरो स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एनईआर और आईवीआरआई, केवी इफ्को, आर्मी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह 10:15 बजे परीक्षा हाल में पहुंच जाना होगा। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होगी।
तनावमुक्त रहें और भरपूर नींद लें
कैच वर्ड: एक्सपर्ट कमेंट्स
परीक्षा को बोझ न समझें। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा देने जाएं। तनाव में परीक्षा देंगे तो जो पढ़ा है उसे भी भूल जाएंगे। समय से पहले पहुंचेंगे तो आत्मविश्वास बना रहेगा। हो सके तो परीक्षा से एक दिन पहले कुछ भी नया न पढ़ें। जो पहले पढ़ चुके हैं उसे ही दोहराएं। परीक्षा के दौरान छह घंटे की नींद जरूर लें। बिना कुछ खाए परीक्षा देने न जाएं। इससे चक्कर आ सकता है। कूल होकर हर सवाल का उत्तर लिखें। किसी भी प्रश्न को न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुविधा सिंह, मनोविज्ञानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें