फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरी सेना की क्यूआरटी

Wed, 26 Feb 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट एरिया में बाहरी तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए मंगलवार सुबह अचानक सेना के जवान सड़कों पर उतर आए और उन्होंने कुछ समय के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। बाद में दुपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को चेतावनी देकर सेना की टुकड़ी लौट गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कैंट जनरल हास्पिटल के पास सेना की क्यूआरटी के करीब दो दर्जन सशस्त्र जवान पहुंचे जिन्होंने रोड को कवर कर आम राहगीरों की आवाजाही बंद कर दी। क्यूआरटी जवानों ने सड़क पर दौड़ रहे दुपहिया गाड़ी चला रहे लोगों को रोककर वापस लौटा दिया। इस पर लोगों की जवानों से नोकझोंक भी हुई। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने राहगीरों की तलाशी भी ली। सड़क पर क्यूआरटी जवानों को एकाएक आक्रामक अंदाज में देखकर कैंट एरिया में हड़कंप मच गया। सेना प्रशासन ने कहा कि यह एक्शन कैंट एरिया में बाहरी तत्वों की बढ़ती आवाजाही रोकने के लिए था।
सैन्य अफसरों से मिलने पहुंचे सभासद
बरेली। सेना के अचानक कड़क रुख ने कैंट बोर्ड के सभासदों को भी सकते में डाल दिया। इस कार्रवाई के बाद कई सभासद सेना के प्रशासनिक अफसरों से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। सभासदों ने कैंट एरिया में दुकानदारों को छूट देने की पैरवी की जिस पर अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए दो टूक कहा कि बिना लाइसेंस दुकानदारों या फड़ विक्रेताओं को किसी दशा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


कैंट एरिया की सुरक्षा को लेकर हम लगातार चिंतित हैं। सिक्योरिटी हमारी प्राथमिकता है। हम इसे लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। कुछ समय से बाहरी तत्वों विशेषकर दुकानदारों का प्रवेश बढ़ा है। इसे हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जल्द रणनीति तैयार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कर्नल राजेश त्यागी, प्रशासनिक कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें