फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो यह पैसा आप कहीं और खर्च देना

Wed, 08 Jan 2014 05:51 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। रामलीला मैदान की चहारदीवारी का शिलान्यास करने विधायक पति शहजिल इस्लाम और मेयर व नगर आयुक्त के साथ पहुंची आयशा इस्लाम ने सांसद चुने जाने पर मैदान के दोनों ओर सड़कें बनवाने की घोषणा की तो मेयर ने लगे हाथों चुटकी ले डाली। कहा- ये दोनों पहले ही स्वीकृत हो चुकी हैं। आप सांसद बनने के बाद इन दोनों सड़कों के हिस्से का पैसा कहीं और खर्च कर देना।
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग की रकम से हार्टमैन कालेज के रामलीला मैदान में बाउंड्रीवाल का निर्माण हो रहा है। मंगलवार को भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, आयशा इस्लाम, मेयर डा. आईएस तोमर और नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया। बाद में आयशा इस्लाम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह सांसद बनी तो मैदान के आसपास की दोनों सड़कों को भी बनवा देंगी। मेयर तोमर ने आयशा इस्लाम के भाषण पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों जर्जर सड़कों का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। एक सड़क बीडीए बनवा रहा है। दूसरी नगर निगम एक महीने के अंदर बनवा देगा। चुनाव जीतने पर आयशा इस्लाम दोनों सड़कों का बजट कहीं और खर्च कर दें। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 20 लाख से बाउंड्रीवाल बन रही है। इसके बाद सौंदर्यीकरण होगा। पार्षद गौरव सक्सेना ने रामलीला मैदान में वृक्षारोपण भी कराने को कहा। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, एई सुशील सक्सेना समेत जगदीश आर्या, मुनीश सक्सेना, पीके सिंह आदि मौजूद थे। पंडित सुभाष मिश्रा और जापानी बाबू ने भूमि पूजन कराकर कार्य प्रारंभ कराया। इसके बाद बांके की छावनी, रामलीला गौंटिया, अशरफ खां छावनी, आदर्श नगर के लोगों को कंबल बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें