फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी लाइन में नगर निगम का पेंच

Wed, 08 Jan 2014 05:51 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने शहर में पीएनजी लाइन पर ब्रेक लगा दिया है। सीजीयूएल कंपनी ने नगर निगम पर मनमानी रोड कटिंग दरें वसूलने का आरोप लगाकर नई लाइनें बिछाना बंद कर दिया है।
शहर में सीजीयूएल कंपनी विभिन्न स्थानों पर पीएनजी लाइन बिछवा रही है। जब नए और बचे स्थानों पर लाइनें बिछाने की अनुमति मांगी तो निगम ने लंबा चौड़ा बिल थमा दिया। बताया जा रहा है कि नगर निगम निर्माण शाखा ने रामपुर बाग आदि स्थानों पर दो किलोमीटर लंबी लाइनें बिछाने के लिए रोड कटिंग के लिए सवा करोड़ रुपये की डिमांड कर दी। कंपनी ने इस दर को मनमानी बताया है। उसका कहना है कि ये दरें लोनिवि द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत हैं, जबकि इससे पहले सही शुल्क वसूला गया था।
विज्ञापन


प्रस्तावित पीएनजी लाइनें
रामपुर बाग, पीलीभीत बाईपास, पवन विहार, राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन, आकाशपुरम, आशीष रॉयल पार्क, सुरेश शर्मा नगर, आईवीआरआई, पशुपति विहार, इज्जतनगर आदि इलाकों में नई लाइनें प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन



कोट
पिछले पांच महीने से मनमानी रोड कटिंग दर वसूली को लेकर नगर निगम से विरोधाभास बना हुआ है। सीजीयूएल कंपनी लोनिवि की ओर से निर्धारित शुल्क देने को तैयार है। जबकि निगम ने अनापशनाप बिल भेज दिया है, इसलिए पीएनजी लाइनें बिछाने का काम बंद हो गया है।
- मंसूर अली सिद्ीकी, परियोजना प्रबंधक, सीजीयूएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें