फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम देखा तो कर दिया रोडवेज बस का चालान

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में जाम लगने का कारण रोडवेज बसें भी हैं। एसपी ट्रैफिक ने शुक्रवार सुबह चौकी चौराहे पर खुद यह नजारा देखा। यात्रियों को उतारने के लिए रोडवेज बस महिला थाने के सामने खड़ी हुई तो लंबा जाम लग गया। इस पर एसपी ने बस का चालान कर दिया। उन्होंने चौकी चौराहे पर रोडवेज बसें खड़ी न करने के लिए आरएम को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे एसपी ट्रैफिक राकेश जौली अपने आवास से कार्यालय जा रहे थे। चौकी चौराहे पर लाल फाटक की ओर से आई रोडवेज बस सवारियां उतारने के लिए महिला थाने के सामने खड़ी हुई। इससे महिला थाना के सामने वाले रोड पर जाम लग गया। उसके पीछे और रोडवेज की दूसरी बस भी खड़ी हो गई। इस पर एसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बुलाकर रोडवेज बस का चालान करने का निर्देश दिया। बस का चालान करने के बाद चालक को लेकर टीआई रोडवेज आरएम के पास गए और मामले की जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रोडवेज चालक चौकी चौराहे के पास बस खड़ी करके सवारियां न उतारें इसके लिए आरएम को पत्र लिख दिया है। यदि चालक जाम लगाने के बाज नहीं हैं तो नियमित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें