बरेली (ब्यूरो)। संजय नगर इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कट गई, जिससे बीएसएनएल के जीम समेत सैकड़ों लोगों के ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप हो गए। इस मामले में नगर निगम के ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
संजय नगर बाग में रविवार सुबह पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए लापरवाही से खुदाई करते वक्त भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे संजयनगर, पीलीभीत बाईपास, सन सिटी विस्तार, फन सिटी, आशुतोष सिटी, आशीष रायल पार्क, सुरेश शर्मा नगर, पुराना शहर, पवन विहार, ग्रीन पार्क और विश्वविद्यालय परिसर में सैकड़ों ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप हो गए। जीएम मणिराम के निर्देश पर ओएफसी प्रभारी ज्वाला सिंह ने मौके पर पहुंचकर भूमिगत फाल्ट तलाश कराया। फाल्ट ठीक कराने के बाद नगर निगम के ठेकेदार के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी गयी।