फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की पूर्व संध्या से ही लागू हो जाएगी रेड स्कीम

Wed, 07 Aug 2013 05:36 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन ने शहर में आठ और इलाकों को अति संवेदनशील तौर पर चिन्हित किया है। यहां दो दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा खुफिया टीमों को सभी संदिग्धों की गतिविधियों की पल-पल की जानकारी जुटाने और उच्चाधिकारियों को अपडेट करते रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अति संवेदनशील चिह्नित किए गए नए इलाकों में ईंट पंजाया चौराहा, शाहदाना चौराहा, जगतपुर तिराहा, सैलानी चौराहा, सेटेलाइट चौराहा, गंगापुर चौराहा, मठ चौकी तिराहा और मीरा की पैठ शामिल हैं। इसके अलावा खुफिया रिपोर्ट मिलने का बाद प्रशासन ने किला के मोहल्ला जकाती से पंजाबपुरा के बीच भी खुफिया निगरानी बढ़ा दी है। इस मार्ग पर पांच मस्जिदें हैं। ईद की पूर्व संध्या पर से ही रेड स्कीम लागू करने की तैयारी है। शुक्रवार को ईद के दिन सुबह सात से शाम छह बजे तक तय प्वाइंट पर ड्यूटी जारी रहेगी। नगर निगम को ईद से तीन दिन पहले ही जानवरों को बाड़ों में बंद करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। मंदिरों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और चूने का छिड़काव कराने को कहा है। कुतुबशाह की ज्यारत और गौसिया मस्जिद (कांकर टोला) में रविवार को सायं चार से रात दस बजे और सोमवार की सुबह चार से दिन के 10 बजे तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी।
ईद की पूर्व संध्या से सुचारु बिजली आपूर्ति कराने और बाजारों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है। संवेदनशील इलाके हरुनगला, कुतुबखाना और बिहारीपुर में शाम के समय लाइट न जाए, इसके लिए खास तौर पर बिजली विभाग को आगाह किया गया है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि त्यौहार पूरे उल्लास से मने, इसलिये साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें