फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों को दुख-दर्द निवारण केंद्र बनाएंगे

Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जोन के नए डीआईजी आरके एस राठौर ने शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा कि सावन और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। त्योहारों पर किसी की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा। थानों में पीड़ितों की समस्या को एक डॉक्टर की तरह सुनकर उनका समाधान कराना सुनिश्ति कर थानों को दुख-दर्द निवारण केंद्र के तौर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि वह आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, बुलंदशहर, कुंभ मेला और मथुरा आदि जिलों में तैनात रहे हैं। सुना है कि बरेली के लोग बहुत अच्छे हैं। हर जगह चंद लोग ही शहर का माहौल खराब करते हैं। इस शहर को भी ऐसे ही लोग बदनाम कर देते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर निगाह रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि त्योहारों पर डीजे बजाने पर रोक लगी है। इसलिए डीजे बजाकर माहौल खराब करने की कतई कोशिश न की जाए। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार का मकसद लोगों को घर पर न्याय दिलाना है। ऐेसा माहौल बनाया जाएगा कि थानेे में ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाए।
विज्ञापन





गंगाशील अस्पताल गैंगरेप प्रकरण: डीआईजी बोले, पुलिस की भूमिका की होगी जांच। गंगाशील अस्पताल प्रकरण में पुलिस द्वारा किए खेल को लेकर डीआईजी भी बेहद गंभीर हैं। उन्होंने मामले की पुलिस की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें