फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा हुई बैठक, 117 प्रस्तावों में से ज्यादातर पारित

Tue, 09 Jul 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। अफसरों के बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने के करीब एक घंटे बाद सभासदों ने इकट्ठे होकर नगर निगम बोर्ड की दोबारा बैठक की जिसमें 117 प्रस्ताव रखे गए। इनमें अधिकांश पास हो गए। कुछ प्रस्तावों पर अगली बैठक में चर्चा कराने पर सहमति बनी।
दोबारा हुई बैठक में सपा सभासद दल नेता राजेश अग्रवाल ने अफसरों का मुंह काला करने संबंधी अपने बयान पर खेद जताया। इसके बाद सदन में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली बनवाने, अतिक्रमण हटाने में भेदभाव न बरतने, माधोबाड़ी में पुरानी पाइन लाइन बदलने समेत कई प्रस्ताव पारित किए। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़ा पहुंचाने का प्रतिदिन का रिकार्ड सदन के सामने रखने का प्रस्ताव अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। परसाखेड़ा गौंटिया, गोकिलपुर और बंजरिया में लिंक रास्ते को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभासद उस्मान ने नगर आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजने का प्रस्ताव रखा। सभासद बबलू खान, सैय्यद रेहान और मेराज अंसारी ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक वैधानिक या अवैधानिक

‘नगर निगम बोर्ड की बैठक वैधानिक है या नहीं। इस पर विधिक राय ली जाएगी।’ - उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त
‘अफसरों के बिना बोर्ड की बैठक औचित्यहीन है। यह पूरी तरह अवैधानिक मानी जाएगी।’ - गयूर अहमद, अधिशासी अभियंता

‘बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत या अस्वीकृत सदन करता है। अफसर उन पर अमल करते हैं। बहिष्कार के बाद भी बैठक वैधानिक है।’ -राजेश अग्रवाल, नेता सभासद दल सपा
विज्ञापन


‘मेयर ने सपा सभासद दल के नेता के साथ मिलकर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कराया। अफसर या कर्मचारी का अपमान करने वाले सभासद और मेयर को बर्खास्त किया जाए। दोनों ने शपथ का उल्लंघन किया है।’ -विकास शर्मा, सभासद दल नेता भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें