फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मुजम्मिल को दिल का दौरा पड़ा

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल को दिल का गंभीर दौरा पड़ने के बाद श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में एंजियोप्लास्टी के उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निदेशक (प्रशासन) आदित्य मूर्ति ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की दोपहर प्रो. मुजम्मिल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉ. अमरेश अग्रवाल के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से फौरी उपचार के बाद उनके हार्ट की एंजियोप्लास्टी की गई।

कर्मचारियों ने हड़ताल टाली
बरेली। कुलपति को दिल का दौरा पड़ने के बाद साल के पहले दिन ही हड़ताल करने पर अड़े मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने अपना फैसला स्थगित कर दिया। मंगलवार सुबह एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हेम कुमार गौतम ने यह घोषणा की। एक पत्र भी रजिस्ट्रार को सौंपा। सभा में जहीर अहमद, जनार्दन राव, कामिनी जौहरी, कमलेश तिवारी, यशवंत सिंह, ओपी मिश्रा, मानव शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह, जोगिंदर पाल सिंह, अमित सक्सेना, एमसी मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें