फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन बाद अतिक्रमण हटाने की आई याद

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम को 12 दिन बाद फिर अतिक्रमण हटाने की याद आई है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को संपत्ति विभाग के अधिकारियों को रोस्टर बनाने के आदेश दिए हैं। तीन-चार दिन में अभियान शुरू हो जाएगा, जो 15 दिन तक चलेगा। वहीं मेयर ने कहा कि इस बार अभियान की शुरुआत शहामतगंज से कुतुबखाना के बीच होगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने अब तक चार जगह अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पहला आजाद इंटर कॉलेज के पास, दूसरा आईवीआरआई रोड के किनारे, तीसरा नगर निगम के सामने सब्जी मंडी के बाहर लगने वाली अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान 15 दिसंबर को मुख्य सचिव का आदेश आया तो 20 दिसंबर तक किला ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण को हटाया गया। मुख्य सचिव ने अतिक्रमण रजिस्टर बनाने को भी कहा था। इसमें अतिक्रमण हटाने से पहले और फिर उसके बाद की स्थिति के फोटो लगाने हैं। इसके बाद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। ऐसे रजिस्टर तैयार करके शहर के सभी सात थानों को भेज दिए गए, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें