फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आने पर केंद्र बंद कर खिसके प्रभारी

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अपर गन्ना आयुक्त (एसीसी) डॉ मुर्तजा अहमद और उप गन्ना आयुक्त आरपी यादव ने मंगलवार को गन्ना क्रय केन्द्रों व एलएच चीनी मिल का निरीक्षण किया। इससे हड़कंप मच गया। उप गन्ना आयुक्त के ऐमी केंद्र पर पहुंचने की सूचना पर प्रभारी कांटा खराब होने की सूचना चस्पा कर सेंटर बंद करते हुए फरार हो गए। इस बीच पहुंचे आयुक्त को किसानों ने हकीकत बताई तो उन्होंने शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

अपर गन्ना आयुक्त श्री अहमद मंगलवार को उप गन्ना आयुक्त आरपी यादव के साथ सबसे पहले एलएच चीनी मिल के धौहरा ए क्रय केन्द्र पहुंचे। वहां कांटे का निरीक्षण किया। कुछ किसानों ने विलंब से तोल होने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने एलएच चीनी मिल स्थित कांटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साथ में मौजूद जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव को किसानों की समस्याएं प्रमुखता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री अहमद ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को समय से पर्चियां मिलें। समय से उनका गन्ना तौला जाए और समय पर भुगतान मिल सके। घटतौली की शिकायत आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद श्री अहमद लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। इधर उप गन्ना आयुक्त श्री यादव गन्ना विकास समिति अध्यक्ष विनोद गंगवार की शिकायत पर ऐमी के बी क्रय केन्द्र पर पहुंचे। केन्द्र बंद मिला। मौके पर मौजूद किसानों ने क्रय केन्द्र पर घटतौली की शिकायत करते उन्हें बताया कि अधिकारियों के आने से पूर्व केन्द्र पर गन्ना तौला जा रहा था और उनके आने की सूचना पर कांटा खराब होने की सूचना चस्पा कर केन्द्र बंद कर दिया गया। श्री यादव ने निरीक्षण रिपोर्ट में किसानों की शिकायत दर्ज कर दी। इधर समिति अध्यक्ष श्री गंगवार ने उन्हें पत्र सौंपकर कहा कि एल एच चीनी मिल प्रतिदिन 90 हजार कि्वंटल गन्ना पेराई दर्शा रही है। जबकि चीनी मिल को 1.10 लाख क्ंिवटल गन्ना प्रतिदिन पेराई करने का आदेश प्राप्त है। इससे प्रतीत होता है कि 20 हजार कि्वंटल गन्ना प्रतिदिन अन्य माध्यमों से खरीद कर पेरा जा रहा है। पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें